डॉ. भीमराव आंबेडकर समग्र शिक्षा समागम का 13 अप्रैल को पटना के बापू सभागार में आयोजन

अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की ओर से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के पूर्व बड़े स्तर पर आंबेडकर समग्र शिक्षा समागम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 13 अप्रैल को पटना स्तिथ बापू सभागार में होगा। एससी-एसटी कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने बुधवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।

डॉ. भीमराव आंबेडकर समग्र शिक्षा समागम का 13 अप्रैल को पटना के बापू सभागार में आयोजन
Image Slider
Image Slider
Image Slider

पटना, 8 अप्रैल: अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति कल्याण विभाग की ओर से बाबा साहेब डॉ. भीमराव आंबेडकर की जयंती के पूर्व बड़े स्तर पर आंबेडकर समग्र शिक्षा समागम का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम 13 अप्रैल को पटना स्तिथ बापू सभागार में होगा। एससी-एसटी कल्याण मंत्री लखेंद्र कुमार रौशन ने बुधवार को अपने आवास पर आयोजित प्रेस वार्ता में इसकी जानकारी दी। उन्होंने बताया कि कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य समाज के अंतिम पंक्ति में खड़े लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक करना और उन्हें शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ना है।

यह कार्यक्रम डॉ. आंबेडकर की शिक्षा संबंधी विचारधारा को आगे बढ़ाने और वंचित वर्गों को सशक्त बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। कार्यक्रम में बिहार के मुख्यमंत्री सहित अन्य विभागीय मंत्री और वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहेंगे। इसके साथ ही राज्य के विभिन्न आंबेडकर छात्रावासों के छात्र-छात्राएं भी कार्यक्रम में हिस्सा लेंगे।

*शैक्षणिक उपलब्धि पर गर्व*

मंत्री रौशन ने मौके पर गायघाट स्थित आंबेडकर आवासीय विद्यालय की उपलब्धि का उल्लेख करते हुए बताया कि इस वर्ष इंटर परीक्षा में विद्यालय की 123 बालिकाओं ने भाग लिया और सभी ने प्रथम श्रेणी में उत्तीर्ण किया। यह उपलब्धि विभाग के लिए गर्व की बात है। राज्य सरकार शिक्षा के क्षेत्र में लगातार प्रयासरत है ताकि कोई भी छात्र शिक्षा से वंचित न रहे।

*नई स्कॉलरशिप योजना*

उन्होंने आगे बताया कि  नेशनल ओवरसीज स्कॉलरशिप के तहत अब विदेश उच्च शिक्षा के लिए जाने वाले विद्यार्थियों को बिहार राज्य सरकार की ओर से स्कॉलरशिप उपलब्ध कराई जाएगी। इससे अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति के मेधावी छात्र-छात्राओं को विदेश में पढ़ने के अवसर और आसान होंगे। पटना से कुमार गौतम की रिपोर्ट।